-सेमीफाइनल : राजेंद्र गिरी स्टेडियम में गोला खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच सुबह 9 बजे से।
-लोकार्पण : सेवा भारती की ओर से सूर्य नारायण राव नि:शुल्क छात्रावास का लोकार्पण पूर्वाह्न 11 बजे से।
-टूर्नामेंट : सिंगाही के ऐतिहासिक रामलीला मेला मैदान पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन दोपहर 12 बजे से।
- पूजन : गोला बजाज चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र की शुरुआत केन करियर पूजन के साथ दोपहर 12 बजे से।
- रामलीला : सिंगाही के रामलीला मंच पर रामलीला का आयोजन दोपहर 2 बजे से।
-जंगबहादुरगंज में हो रही रामलीला में ताड़का वध का मंचन दोपहर 2 बजे से।
-भीरा के ग्राम रुद्रपुर में चल रही रामलीला में धनुष भंग व राम विवाह का मंचन शाम 4 बजे से।