-श्रीमद् भागवत कथा : मैगलगंज के मढ़िया घाट में ऋषिकुल वैदिक आश्रम में श्रावण माह विशेष श्रीमद् भागवत कथा सुबह 8 बजे से।
-फुटबॉल टूर्नामेंट : गोला गोकर्णनाथ के श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट सुबह 9 बजे से।
-रुद्र महायज्ञ : हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम शेरपुर स्थित श्री हनुमान मंदिर में सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ सुबह 10 बजे से।
-किसान गोष्ठी : प्राकृतिक खेती को लेकर कृषि उप संभाग कार्यालय में किसान गोष्ठी सुबह 10 बजे से।
-लाइव प्रसारण : जिले के सभी ब्लॉकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुबह 10 बजे से।