फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं: भाजपा विधायक की पार्किंग वाले और महंतों से हाथापाई, पुजारी ने बंद किए मंदिर के कपाट

Fri, 29 Jul 2022 01:27 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महेवागंज/लखीमपुर खीरी

सार

विधायक बोले- मैं जब मंदिर पहुंचा तो वहां वाहन स्टैंड संचालक अवैध वसूली कर रहा था। एक युवक के पास पैसे न होने पर स्टैंड संचालक ने उसे पीटा। इसी का विरोध करने मेरा वाद-विवाद हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक योगेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौराणिक शिव मंदिर लिलौटीनाथ के परिसर में बृहस्पतिवार को सदर सीट के भाजपा विधायक योगेश वर्मा और मंदिर कमेटी के महंतों के बीच जमकर वाद-विवाद और हंगामा हुआ। आरोप है कि विधायक ने वाहन स्टैंड संचालक और महंत के साथ हाथापाई की। घटना से नाराज मंदिर कमेटी के मुख्य महंत ने मंदिर में ताला जड़ दिया। बाद में कार्रवाई के लिए पुलिस से आश्वासन मिलने पर मंदिर के कपाट खोले गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 11 बजे विधायक योगेश वर्मा मंदिर पहुंचे। वहां पर अपनी तरफ से चलाए जा रहे भंडारे की व्यवस्था परखने के बाद वह चले गए। इसी दौरान मंदिर क्षेत्र की सीमा पर लगे वाहन स्टैंड संचालक से कहासुनी हो गई। इसके बाद विधायक और उनके समर्थक उग्र हो गए। आरोप है कि विधायक ने अपनी गाड़ी से उतरकर वाहन स्टैंड संचालक का गला पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इतने में वहां जुटी भीड़ और हंगामा देख मंदिर के महंत के छोटे भाई भी बीचबचाव के लिए दौड़े।

आरोप है कि विधायक ने बीचबचाव करने वालों से भी हाथापाई की। इस पर मामला और भड़क गया। मंदिर कमेटी व अन्य लोग विधायक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। इस दौरान विधायक वहां से चले गए। इसके बाद सीओ संजयनाथ तिवारी के नेतृत्व में पुलिस मंदिर के कपाट खोलने के लिए महंतों को मनाने में जुट गई लेकिन वे विधायक को मौके पर बुलाने और सबके सामने माफी मांगने की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर मामला शांत हुआ। सीओ संजयनाथ तिवारी ने पूजा-अर्चना की और मंदिर में दोबारा पूजा-पाठ शुरू हुआ। 
विज्ञापन


मंदिर कमेटी की तरफ से लिखित तहरीर दी गई है। मामले में जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। -संजयनाथ तिवारी, सीओ धौरहरा

अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं 

मैं जब मंदिर पहुंचा तो वहां वाहन स्टैंड संचालक अवैध वसूली कर रहा था। एक युवक के पास पैसे न होने पर स्टैंड संचालक ने उसे पीटा। इसी का विरोध करने मेरा वाद-विवाद हुआ है। मंदिर परिसर में व्यक्तिगत ठेका कैसे हो सकता है। मंदिर के बाहर सजने वाली दुकानों से भी हजारों की वसूली होती है। जहां कहीं भी अवैध वसूली होगी, गलत होगा तो हमें बर्दाश्त नहीं करेंगे। - योगेश वर्मा, विधायक
 

नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, कल डीएम एसपी से मिलेंगे महंत

लिलौटिनाथ मंदिर में वाहन स्टैंड संचालक और महंतों से मारपीट के मामले में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मामले में महंत रोहित गिरि ने बताया कि वह इस मामले को कल डीएम एसपी के सामने उठाएंगे। अगर फिर भी कुछ नहीं हुआ तो सीएम योगी से मिलने लखनऊ जाएंगे। बताया कि इसके लिए सीएम योगी से संपर्क कर उनका समय लेने के प्रयास किये जा रहे हैं। रोहित गिरि का कहना है कि प्रमोद भार्गव से विधायक ने मारपीट की है, विधायक के खिलाफ एससी/एसटी समेत अन्य तमाम धाराओं में केस दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें