फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितना तड़पा होगा मुशर्रफ: शाम को घर से निकला था, सुबह खेत में लाश मिली, पता चला बाघ ने निवाला बनाया

Sat, 13 Aug 2022 04:03 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गोला गोकर्णनाथ।

सार

रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने बाघ के हमले की पुष्टि की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
युवक को बाघ ने खा लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला वन रेंज में बाघ ने एक मूक बधिर युवक को निवाला बना लिया। युवक का अधखाया शव जंगल किनारे एक गन्ने के खेत में मिला है। गोला रेंज की पश्चिमी बीट की ग्राम पंचायत पुनर्भु ग्रंट के मजरा गदियाना निवासी मृतक के पिता मजीद ने बताया कि शुक्रवार की शाम 6:00 बजे उसका 32 वर्षीय पुत्र मुशर्रफ शौच के लिए गया था। वापस न लौटने पर परिजन तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह जंगल के किनारे यार मोहम्मद के खेत में मुशर्रफ की चप्पलें और डिब्बा पड़ा मिला। पास में ही गन्ने की पौध टूटी और घसीटने के निशान मिले।  

विज्ञापन


इसके आधार पर तलाश करते हुए जंगल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर राम मनोहर के गन्ने के खेत में मुशर्रफ का अधखाया शव पड़ा मिला। सूचना पर गोला वन रेंज के रेंजर संजीव कुमार तिवारी, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा, वन दरोगा रामनरेश, जय राम, जगदीश प्रसाद, रामाश्रय गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों को मुआवजे और आर्थिक सहायता का आश्वासन देते हुए ढांढस बंधाया। रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने मृतक के पिता को अंतिम संस्कार के लिए ₹10000 की सहायता दी।

विज्ञापन


 
गोला वन रेंज में बाघ हमले की पहली घटना है। दो-तीन दिन तक कोई भी व्यक्ति घटनास्थल क्षेत्र में न जाए। लोकेशन ट्रेस करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। पीड़ित परिवार को हर संभव विभागीय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। - संजीव कुमार तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, गोला वन रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें