फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अवैध असलहा फैक्टरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा पुलिस ने सोमवार को असलहा फैक्टरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बने और अधबने कई अवैध असलहे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात एक मुखबिर ने क्षेत्र में अवैध असलहा फैक्टरी के संचालन की बात बताई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीरा नहर पटरी के पास जंगल से असलम और सुशील निवासी भीरा को अवैध असलहा बनाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आधा दर्जन तमंचे बने और 10 अर्धनिर्मित तमंचे आठ नाल, ड्रिल मशीन, छेनी हथौड़ी, आरी, बरमा, रेती और बने हुए ट्रिगर स्प्रिंग आदि बरामद किए। पुलिस के मुताबिक सुशील पर संगीन धाराओं में सात मुकदमे तथा असलम पर दो मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें