फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई लूट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी मोहम्मद अलीम खान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर अपने चाचा के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुकदमे में कहा कि उसके पिता अब्दुल सलीम खां की मृत्यु वर्ष 2021 में हो चुकी है। पिता की मृत्यु के बाद चाचा मोहम्मद रफीक ने मोहल्ला तीर्थ स्थित पिता का मकान बिक्री कर दिया और ऊंची भूड़ स्थित पुश्तैनी मकान और लाल्हापुर स्थित पुश्तैनी भूमि पर कब्जा कर लिया। 10 जुलाई वर्ष 2023 की रात चाचा मोहम्मद रफीक अपने दो-तीन साथियों के साथ अवैध असलाह लेकर आए और मारा पीट कर नगदी, घड़ी छीन ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें