दुधवा की दक्षिण सोनारीपुर रेंज में विचरण करता हाथियों का झुंड।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के सठियाना रेंज की बेलाघाट बीट में आपसी संघर्ष के दौरान एक नर हाथी की मौत के बाद इससे संघर्ष करने वाले दूसरे हाथी की तलाश वन विभाग ने शुरू कर दी है। वन विभाग को आशंका है कि आपसी संघर्ष में एक हाथी की मौत हुई है तो निश्चय ही दूसरा हाथी भी घायल हुआ होगा।
दुधवा टाइगर रिजर्व के अपर प्रधान मुख्य संरक्षक/एफडी बी. प्रभाकर ने बताया कि रविवार को सठियाना रेंज में आपसी संघर्ष में घायल हुए एक नर हाथी की मौत हो गई थी। आशंका इस बात की भी है कि संषर्घ में एक या दो हाथी और घायल हुए होंगे। उनकी तलाश के लिए वन विभाग की कई टीमों को लगा दिया गया है। ताकि उसका इलाज किया जा सके।
एफडी ने बताया कि इन दिनों दुधवा नेशनल पार्क की दक्षिण सोनारीपुर और सठियाना रेंज में हाथियों के दो अलग-अलग झुंड विचरण करते दिखाई दे रहे हैं। इन झुंडों में तीन से चार टस्कर के अलावा 40 से 50 हाथी और उनके बच्चे शामिल हैं। संवाद
दुधवा की दक्षिण सोनारीपुर रेंज में विचरण करता हाथियों का झुंड।