फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संजीदा होते नगर पालिका के अधिकारी, तो टॉपटेन में मिलती जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीते सालों दो सालों में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिका के अफसरों ने अगर संजीदगी दिखाई होते तो सर्वेक्षण में नगर पालिका को टॉप टेन की सूची में स्थान मिल जाता। शहर में कई जगहों पर फैली गंदगी, शौचालयों की दशा को देखते हुए नगर पालिका को 20वें स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। शहर का यही हाल रहा तो रैंकिंग और गिर सकती है।
विज्ञापन

हर साल दिल्ली से टीम आकर जिले की विभिन्न तहसीलों में नगर पालिका और नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों के कार्याें का निरीक्षण करते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार करती है। टीम के सदस्य सार्वजनिक शौचालय, गली मोहल्लों की साफ सफाई, कूड़ा डंपिंग प्वाइंट आदि को लेकर जांच पड़ताल करते हुए अलग-अलग नंबर देती है। इसी के आधार पर नगर पालिका और नगर पंचायतों की रैंकिंग की जाती है।
लोगों को नगर पालिका के अधिकारियों से काफी उम्मीदें थी कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी और शहर की नगर पालिका को टॉप टेन में स्थान मिलेगा, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते इस बार भी टॉपटेन में जगह नहीं मिल सकी। बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका लखीमपुर को प्रदेश स्तर पर 20वां स्थान मिला है। वहीं, नेशनल लेवल पर टॉप-100 में भी जगह नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इस बार 133वां स्थान नगर पालिका लखीमपुर को मिला है। हालांकि साल 2021 में प्रदेश स्तर पर लखीमपुर नगर पालिका की रैंक 154 रही थी। फिलहाल साल 2024 में जिले को प्रदेश की रैंकिंग में टाप टेन और नेशनल स्तर की रैंकिंग में टाप-100 में जगह मिले इसको लेकर ताना बाना बुना जाने लगा है।

जगह-जगह हैं कूड़े के ढेर
शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर पालिका के पास सफाई कर्मचारियों की लंबी फौज है। इसके बाद भी कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जो स्वच्छता अभियान को चिढ़ा रहे हैं। बता दें कि शहर के सौजन्या चौराहे, पुराने एसपी बंगले के सामने, गुटैय्याबाग मोड़ के अलावा कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां पर गंदगी की भरमार है। सफाई कर्मचारियों की लापरवाही और अधिकारियों की अनदेखी के चलते शहर की स्वच्छता को ग्रहण लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

पिछले सालों के मुकाबले इस साल की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हुआ है। सफाई को लेकर कर्मचारियों को हिदायत दी जाएगी, लोगों को जागरूक किया जाएगा। मोहल्लों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसको लेकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग घरों का कूड़ा बाहर फेंक देते हैं। ऐसे लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

- इरा श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष लखीमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें