मैलानी। राशन कार्ड धारक 30 जून तक कोटेदार के पास जाकर केवाईसी करवा लें, क्योंकि जुलाई से बिना केवाईसी के कार्ड पर राशन नहीं मिलेगा। कोटेदार हरीश वाजपेई ने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद नगर क्षेत्र के अब भी 30 प्रतिशत कार्डधारकों ने केवाईसी नहीं करवाया है। बताया कि सभी कोटेदार अपनी दुकानों पर केवाईसी के लिए मौजूद रहते हैं। संवाद