फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस के हत्थे चढ़ा पत्नी की नाक काटने वाला पति

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। पुलिस ने पत्नी की नाक काटने वाले बांसताली निवासी विक्रम को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेजा है। आरोपी विक्रम चार वर्षीय बेटी को बचाने पहुंची पत्नी सीमा की नाक काटकर भाग गया था। महिला की तहरीर पर केस दर्जकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

बांसताली निवासी सीमा ने शनिवार को मितौली कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया था कि शुक्रवार की रात पति का मोबाइल चार वर्षीय बेटी शोभी देख रही थी। विक्रम ने बेटी से मोबाइल मांगा था। मोबाइल न मिलने पर विक्रम ने बेटी को पीटना शुरू कर दिया। बेटी को बचाने पहुंची सीमा को भी मारापीटा और मुंह से नाक काट ली। कटी हुई नाक जेब में रखकर भाग गया। सीमा की तहरीर पर पुलिस ने पति पर केस दर्ज किया। थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान ने बताया कि आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया गया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें