सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र नीमगांव में एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति एवं सास को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना नीमगांव की सिकंदराबाद चौकी के गांव हज्जनपुर निवासी नैमिष कुमार की 21 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी का शव शनिवार की शाम कमरे में फंदे से लटकता मिला था। थाना मैलानी क्षेत्र के गांव दुलारेपुरवा निवासी मृतका के पिता दाताराम ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारकर लटका देने का आरोप लगाया था। सोमवार को चौकी प्रभारी सिकंदराबाद आशीष सहरावत ने आरोपी पति नैमिष और सास सावित्री को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद