लखीमपुर खीरी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05060-05059 लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं विशेष गाड़ी के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। लालकुआं से 1 से 29 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को व हावड़ा से 2 से 30 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को पांच फेरों में चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। गोरखपुर मंडल ने यह आदेश जारी किया है।
ट्रेन संख्या 05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष गाड़ी लालकुआं से दोपहर एक बजे ट्रेन शुरू होने का समय है, जो किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर होते हुए शाम करीब साढ़े छह बजे मैलानी पहुंचेगी। इसके बाद गोला गोकर्णनाथ से शाम 6:55 बजे, लखीमपुर शाम करीब 7.40 बजे पहुंचगी।
इसके बाद सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी जक्शन, किऊल, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धवान, बंडेल होते हुए अगले दिन रात करीब साढ़े नौ बजे हावड़ा पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 05059 हावड़ा-लालकुआं विशेष गाड़ी हावड़ा से रात करीब 11 बजे चलेगी, जो बंडेल, बर्द्धमान, छपरा, गोरखपुर सीतापुर, लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, किच्छा से लालकुआं अगले दिन दोपहर करीब 1.55 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में जेनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के एक, शयनयान श्रेणी के एक, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के पांच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक व वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक कोच सहित कुल 18 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।