फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना : नए नियमों पर प्रधानों में दिखा रोष

विज्ञापन
पलिया ब्लाक में आयोजित बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। ब्लॉक सभागार में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ ने प्रधानों, बीडीसी और ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2024 को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पात्रता के बारे में भी प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को बताया गया। नए कुछ नियमों पर प्रधानों में रोष भी दिखाई दिया।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ संगीता यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वे को लेकर सभी तैयार रहें और ग्राम पंचायतों में पात्रता व अपात्रता के मानक के बारे में प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को बताएं। सरकार के नए पात्रता नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारियां दीं गईं। इस दौरान कुछ ग्राम प्रधानों ने नए नियमों का विरोध किया।
प्रधानों का कहना है कि नए नियमों के मुताबिक टिनशेड वालों को पात्र नहीं माना जाएगा, जो गलत है। आवास के रुपये न होने पर ही वह टिनशेड में मजबूरीवश रहता है, जबकि यहां झोपड़ी बनाने के लिए फूस आदि सुगमता से नहीं मिलता है और टिनशेड आसानी से मिल जाती है।
विज्ञापन

इस नियम को बदलवाने की मांग की गई। जिसपर अधिकारियों ने इसपर उच्चाधिकारियों से अवगत कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सभी गांवों के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों के साथ ही ग्राम पंचायत सचिव व ब्लॉकस्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें