फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चिंगारी से घर में लगी आग, नौ बकरियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। स्टेशन पुरवा गांव की नई बस्ती में होली के दिन चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग ने मीरा देवी की गृहस्थी जला डाली। आग लगने से नौ बकरियाें की झुलसकर मौत हो गई। अब वह बच्चों संग चिलचिलाती धूप और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बा के निकट स्टेशन पुरवा गांव की नई बस्ती निवासी 48 वर्षीय विधवा मीरा देवी छप्पर वाले घर में रहती हैं। यहीं वह बकरियां पाल कर अपने तीन बच्चों रोहित, वीरेंद्र और अन्नू का पेट पाल रहीं थीं। होली के दिन शाम को वह छप्पर के नीचे चूल्हे में खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। घर का सारा सामान जल गया। घर में बंधी 19 बकरियों में से नौ जिंदा जल गईं। इससे उनकी रोजी-रोटी का साधन भी छिन गया। क्षेत्रीय लेखपाल भूपेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। लेखपाल ने रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी है। एसडीएम गोला रत्नाकर मिश्र ने बताया कि पीड़िता को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें