फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जन्मे कृष्ण कन्हैया, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
शोर्य गुप्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
मंदिरों और घर-घर में सजीं मनमोहक झांकियां, महिलाओं ने गाए भजन और बधाइयां
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जन्माष्टमी पर जिले भर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। रात के 12 बजते ही ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, जय यशोदा लाल की....’ के भजनों से वातावरण कृष्ण भक्ति से सराबोर हो उठा। घंटा-घड़ियाल वातावरण में देर तक गूंजता रहा। कृष्ण जन्म होते ही लोगों ने श्रीकृष्ण के बालरूप का अभिषेक करने के बाद उन्हें झूले में विराजमान कराया और आरती की।
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को सुबह से ही कृष्ण जन्मोत्सव के लिए लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। दिन भर बाजार में लोग झांकी सजाने के लिए जरूरी सामग्री, भोग और प्रसाद का सामान खरीदते दिखे। फल और मिठाई की खूब बिक्री हुई। शाम से भजन कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया। कई जगह सजीव झांकियां भी सजाई गईं। लोगों ने अपने बच्चों को कृष्ण के रूप में सजाया।
विज्ञापन

रात के 12 बजते ही वातावरण घंटा घड़ियाल के ध्वनि से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने आतिशबाजी की। कृष्ण जन्म के बाद बाल कृष्ण को दूध, दही, गंगाजल से अभिषेक कराने के बाद नवीन वस्त्र धारण कराकर झूले में विराजमान कराया और आरती की। शहर के मुड़िया महंत मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर, भुइफोरवानाथ मंदिर, रामनवमी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, संकटादेवी मंदिर, रामजानकी मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कृष्ण जन्मोत्सव का यह कार्यक्रम रात एक बजे के बाद तक जारी रहा।
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गई हैं और विद्यालयों में कार्यक्रम हुए हैं। नगर के इंडियन हेरीटेज एकेडमी में बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनोहर- मनोहर झांकियों के रूप में कृष्ण-राधा बनकर प्रस्तुति दी। इस मौके प्रबंधक मोहित, कनौजिया, संजीव कुमार दीक्षित प्रधानाचार्या शबाना परवीन, शिवानी वर्मा, स्नेहा सक्सेना, प्रज्ञा कश्यप, प्रज्ञा त्रिवेदी, रुखसार बानो, अनम खान, दिलकश बानो आदि मौजूद रहे।
बांकेगंज। राधाकृष्ण मंदिर में शुक्रवार जन्माष्टमी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालु महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में गोविंद मेरो है, गोपाल मेरो है सरीखे भजनों का गायन कर समा बांध दिया। लड्डू गोपाल के दर्शन के लिए मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। उधर, कस्बे के घरों में भी जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों के घरों में भगवान श्रीकृृष्ण का बाल रूप धारण किए बच्चों ने लोगों का मन मोह लिए।
पलियाकलां। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को बिजली की झालरों व फूलों से सजाया गया और रात बारह बजते ही गोला पटाखा दागकर जश्न मनाया गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों में झांकियां सजाईं गईं।
संपूर्णानगर। कस्बा स्थित श्री दुर्गा मंदिर पर बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। रात 12 बजते ही आतिशबाजी के साथ केक काटकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
निघासन। सिंगाही रोड स्थित दुर्गा मंदिर में जन्माष्टमी की धूम रही। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचीं। कृष्ण और राधा का वेश धारण कर माखन चोर जैसी कृष्ण लीलाएं पेश कर के सब का मन मोह लिया। निरुपमा ने भगवान कृष्ण की और प्रिया पांडेय ने राधा की भूमिका अदा की। इस मौके पर सुषमा पांडेय, जूही गुप्ता सुकृति पांडेय, कनक बाथम, बबली शर्मा, ममता, अनीता मित्रा, सीमा वर्मा मंजू मिश्रा मौजूद रहीं।
ममरी। बांके बिहारी मुरलीधर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यहां के कई स्थानों पर झांकियां सजाकर श्रद्धा भक्ति से मनाया गया। इस मौके पर जमुनहा, हरगोविंदपुर, सौखिया घर धनिया थाना हैदराबाद आदि स्थानों पर श्रीराधा-कृष्ण बलदाऊ की आकर्षक झांकियां बिजली की झालरों से सजाई गईं जहां कीर्तन भजन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। भगवान श्री कृष्ण का जन्म होते ही वातावरण हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मोहम्मदी। नगर के अस्थल मंदिर, छोटी देवी मंदिर, देवि स्थान मंदिर, राम जानकी मंदिर, श्रीनरमदेश्वर मंदिर, शिवाला मंदिर, रामलीला मैदान में सुंदर झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें