फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर खेली फूलों की होली

Thu, 20 Aug 2015 06:05 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्राचीन भुइफोरवानाथ मंदिर में चल रही रामकथा का समापन भगवान राम के राज्याभिषेक के प्रसंग और हवन पूजन के साथ हुआ। कथा व्यास राजेश शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली और ढोल नगाड़ों की थाप पर भजन कीर्तन करते हुए जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम की आयोजक महंत रामकली गोस्वामी ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को मंदिर परिसर में भोले बाबा का विशाल जागरण होगा। प्राचीन शिवलिंग का भव्य हिम शृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम में मुन्ना गिरि, गंगा प्रसाद, शैलेंद्र अवस्थी, मयंक नागर, दीपांशु, पंकज गोस्वामी, रचिता बाजपेयी, रेशमा सिंह, सुमनेश, दीक्षित, अंकित अग्रवाल, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें