मोहम्मदी क्षेत्र में बिजली हादसों का सिलसिला नहीं थम नहीं रहा है। रविवार
रात को जर्जर हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर अचानक घरेलू लाइन पर गिर गई। इससे
घरों का वोल्टेज अचानक बढ़ गया। ऐसे में बिजली उपकरणों को बचाने के लिए
कटआउट निकालते समय कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी प्रहलाद सिंह
(36) की करंट लगने से मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक वोल्टेज बढ़ने से
घर की बिजली केबिल अचानक जलने लगी। जिसे देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से
प्रहलाद ने घर में लगे बोर्ड का कटआउट निकालने का प्रयास किया। परिवारीजनों
का कहना है कि कटआउट निकालते समय प्रहलाद को अचानक बिजली का करंट लग गया।
जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घरवाले उसे गंभीर हालत में मोहम्मदी अस्पताल ले
जा रहे थे कि तभी रास्ते रास्ते में प्रहलाद ने दम तोड़ दिया। बता दें कि
रविवार को इसी क्षेत्र के परवस्तनगर गांव में जंफर काटते समय 25 वर्षीय
श्रीकृष्ण की करंट लगने से मौत हो गई थी।