फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: झारखंड में ट्रकों के टकराने से खीरी जिले के हेल्पर और चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। बंगाल से ट्रक में सरिया लेकर आ रहा ट्रक झारखंड में दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में हेल्पर की मौके पर मौत हो गई, जबकि कस्बा निवासी गंभीर रूप से घायल चालक की घर आते ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के बसंतपुरवा (कस्ता) निवासी जवांशेर ट्रक चालक का कार्य करता था। एक सप्ताह पहले लखीमपुर से ट्रक में चीनी भरकर पश्चिम बंगाल गया था। वापसी में वहां से सरिया लोडकर लौट रहा था। झारखंड के हजारीबाग जिले में चोंपारन थाना क्षेत्र में जवांशेर का ट्रक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर में जिले के देवकली निवासी ट्रक हेल्पर 21 वर्षीय छोटू की मौके पर मौत हो गई। चालक जवांशेर गंभीर घायल हो गया। ट्रक मालिक ने हेल्पर के शव और घायल चालक को उनके घरों तक पंहुचाया। मंगलवार तड़के 30 वर्षीय जवांशेर पुत्र नन्हूं की बसंतपुरवा में घर पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मितौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें