लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में बची हुई गवाहियों को लेकर अभियोजन पक्ष की तैयारी धरी रह गई।
एडीजे प्रथम सुनील वर्मा की अदालत में राज्य बनाम गुरविंदर सिंह शीर्षक से चल रहे तिकुनिया कांड क्रॉस केस मामले में शनिवार को अभियोजन की तरफ से कोई गवाह पेश नहीं हुआ। एडीजीसी शिव गोविंद राठौड़ ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से मामले से जुड़े सबूत और गवाहों को पेश करने के लिए गवाहों को समन भेजे गए थे। शनिवार को एडीजे प्रथम की अदालत में गवाह नहीं आ सके थे, इसी के चलते मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ते हुए 11 दिसंबर की तारीख नियत की गई है। संवाद