फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीमें पहुंचीं, पीड़ितों को बांटीं दवाएं

विज्ञापन
कैंप लगाकर बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही दवाएं- स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य टीमें सक्रिय हो गईं हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सदर तहसील के साथ ही धौरहरा, पलिया और निघासन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत स्वास्थ्य चौकियां सहित गांव-गांव तक स्वास्थ्य टीमें पहुंचीं। सेनेटरी पैड भी बांटे। दस्तक अभियान के तहत ओआरएस जिंक के वितरण के साथ ही स्वास्थ्य किट भी दी जा रही हैं। बाढ़ राहत स्वास्थ्य चौकियाें के साथ ही सभी सीएचसी पर पर्याप्त इंजेक्शन व दवाएं उपलब्ध हैं। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी, पीएचसी पर 1158 एएसवी वॉयल व 1685 एएसवी वॉयल केंद्रीय औषधि भंडार में उपलब्ध है। बाढ़ प्रभावित विकास खंडों में अतिरिक्त वॉयल हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें