लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में निमोनिया से पीड़ित एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं, शनिवार को धौरहरा के बसंतापुर गांव निवासी सर्वेश कुमार पुुत्री सौम्या (डेढ़ साल), निघासन निवासी महेश कुमार की पुत्री शिवानी (तीन माह), सुभाष नगर कॉलोनी निवासी उमेश की पुत्री प्रेरणा (छह माह), सलेमपुर कोन निवासी राम नरेश के पुत्र आश्वित (डेढ़ साल), हरगांव निवासी राकेश के पुत्र शिवम् (तीन माह), हाथीपुर मोहल्ला निवासी शादाब के पुत्र आरिस (डेढ़ माह) को निमोनिया होने पर बच्चों को लेकर जिला अस्पताल आए। हालत गंभीर होने के कारण सभी बच्चों को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। इस दौरान एक निमोनिया पीड़ित सौम्या की मौत हो गई। संवाद