फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बुखार से युवक की मौत के बाद भी नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
फूलबेहड़ के देवरिया गांव में गलियों में फैला कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। फूलबेहड़ सीएचसी के देवरिया गांव में बुखार से ग्रामीण की मौत के बाद भी न तो स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली है, न ही पंचायत विभाग की। गांव में अब तक स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है। पंचायत की ओर से साफ-सफाई और एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया गया। गांव में जगह-जगह गंदगी की भरमार है। कई ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

देवरिया गांव निवासी टेनी सिंह की चार दिन पहले बुखार से मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। अभी गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अब तक झांकने नहीं पहुंचा। देवरिया गांव के इकबाल, सिराज और रामरती ने बताया कि एक सफाई कर्मचारी गांव में आता है।
गांव बड़ा है, ऐसे में पूरे गांव में सफाई नहीं हो पाती। सोमवार तक कोई कर्मचारी या अधिकारी गांव नहीं आया। दो सिपाही गांव आए थे, महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूक किया। पंचायत घर में बैठक की गई, लेकिन गांव में चारों ओर लगे कूड़े के ढेर और चोक नालियों पर ध्यान नहीं दिया गया। नालियों में जमा गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। कई लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

-
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी बेपरवाह जिम्मेदार
स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के सहयोग से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहा है। लेकिन, देवरिया गांव में फैले बुखार और गंदगी से स्वास्थ्य और पंचायत दोनों विभाग बेखबर हैं। गांव में सफाई नहीं कराई गई। जिम्मेदार एक-दूसरे पर डालकर पल्ला झाड़ने में लगे हैं।


गांव में बुखार से युवक की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। गंदगी से बीमारी फैल रही है, तो बीडीओ या एडीओ पंचायत को इसकी जानकारी दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों की टीम भेज कर पंचायत विभाग साफ सफाई करा देगा। ताकि, लोगों को बीमारी से बचाया जा सके।
विज्ञापन

डॉ. पवन कुमार, सीएचसी अधीक्षक फूलबेहड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें