अनियमित तरीके से हाटकुक्ड भुगतान के मामले में डीएम की ओर से बनाई गई कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। सीडीओ नितीश कुमार के नेतृत्व में गठित इस कमेटी में पीडी डॉ. दिनेश सिंह और माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी शामिल थे। सीडीओ ने जांच आख्या डीएम को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक एनजीओ को भुगतान करने में शासनादेश के उल्लंघन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को दोषी पाया गया है। पत्रावलियों की जांच में प्रक्रिया नहीं अपनाने का मामला पाया गया है।