विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र देते पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा। संवाद
निघासन। गांव हरसिंहपुर में शुक्रवार को कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजित किया गया। इसमें हरसिंहपुर की टीम ने बिनौरा की टीम को हराकर जीत दर्ज की। इसका उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक आसएस कुशवाहा ने किया। मुकाबले के बाद विजेता को ट्रॉफी व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुकाबला देखने कई ग्रामीण गए। संवाद