फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Ghar Tiranga Abhiyan: महिला समूहों को मिला तीन लाख झंडे बनाने का काम, 80 हजार तिरंगे तैयार

Tue, 02 Aug 2022 08:05 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

उपायुक्त एनआरएलएम राजेंद्र श्रीवास ने बताया कि झंडा निर्माण के लिए महिला समूहों को सीधे ग्राम पंचायतों से आर्डर मिल रहे हैं, जिससे उन्हें भुगतान मिलने में दिक्कतें भी नहीं आएंगी।
विज्ञापन
तिरंगा बनातीं समूह की महिलाएं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी का अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सभी विभागों को हर घर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी गई है। झंडा बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो महिला समूहों का चयन किया गया है। कुल 30 समूहों को 10-10 हजार झंडा बनाने का आर्डर भी ग्राम पंचायतों से मिला है। समूहों द्वारा कुल तीन लाख झंडा बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 80 हजार झंडों का निर्माण किया जा चुका है।

विज्ञापन


हर घर तिरंगा अभियान में लोगों के घरों, प्रतिष्ठान आदि में कुल 9.51 लाख झंडे फहराए जाएंगे, जिसके लिए विभागवार झंडे को खरीदने व फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें 3.41 लाख झंडे शासन द्वारा जिले को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें 75 प्रतिशत झंडे ग्रामीण क्षेत्र और 25 प्रतिशत झंडे शहरी क्षेत्र में दिए जाएंगे। शेष 6.10 लाख झंडों की व्यवस्था 34 विभागों को करनी है।

उपायुक्त एनआरएलएम राजेंद्र श्रीवास ने बताया कि झंडा निर्माण के लिए महिला समूहों को सीधे ग्राम पंचायतों से आर्डर मिल रहे हैं, जिससे उन्हें भुगतान मिलने में दिक्कतें भी नहीं आएंगी। झंडा निर्माण के लिए महिला समूह स्वयं कपड़े की खरीद कर रही हैं, जिससे महिला समूहों को कम समय में अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिला है। सभी बीडीओ की देखरेख में झंडा निर्माण कराए जा रहे हैं। अब तक करीब 80 हजार झंडे तैयार हो गए हैं और शेष झंडों का निर्माण भी समय से करा लिया जाएगा। इसके अलावा आईटीआई के छात्र भी प्रतिदिन 500 झंडा निर्माण कर रहे हैं। तो वहीं कुछ विभागों द्वारा सीतापुर, लखनऊ से झंडे खरीदे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

झंडे का करें सम्मान, निशुल्क न लेकर भले ही करें एक रुपये का योगदान
लखीमपुर खीरी के प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान व संस्थाओं पर 13 से 17 अगस्त 2022 तक कुल 9.51 लाख झंडे फहराए जाएंगे। नोडल अधिकारी/डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि सभी 34 विभागों को कुल 6.10 लाख झंडा निर्माण और 5,95,500 झंडे फहराने का लक्ष्य दिया गया है। इन झंडों का वितरण कोटेदारों के माध्यम से किया जाएगा और इन्हें लोगों के घरों पर फहराने के व्लिए रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा आदि को लगाया गया है।

नोडल अधिकारी ने बताया कि एक झंडे पर 16 से 22 रुपये लागत आ रही है। किसी को झंडा निशुल्क नहीं दिया जाएगा, ताकि इसका कोई अनादर न कर सके। इसलिए बल्कि लोगों से उनकी क्षमता अनुसार झंडे का मूल्य लिया जाएगा, जिसके लिए भले ही एक-दो रुपये चुकाए। यह पैसा ग्राम निधि के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें