फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए डॉक्टर ने युवक को नहीं भेजा अस्पताल, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर। तीन दिन पहले पंजाब से आए ईसानगर के एक व्यक्ति को जांच के लिए डॉक्टर ने जिला अस्पताल नहीं भेजा। इससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। बाद में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर बीके स्नेही के निर्देश के बाद संदिग्ध व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कस्बा निवासी 30 वर्षीय युवक पंजाब से 23 अप्रैल को अपने घर वापस लौटा था। घर पहुंचने के बाद वह बीमार हो गया। आसपास के लोगों को उसके पंजाब से आने व बीमार होने की जानकारी लगी। तो गांव के कई लोगों ने कोरोना के डर से जांच करवाने को कहा। रविवार की शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ईसानगर पहुंचे युवक की डॉक्टर जितेन्द्र बहादुर ने प्राथमिक जाँच की और घर जाने को कह दिया, इससे ग्रामीण भड़क गये। जांच के लिये जिला अस्पताल भेजे जाने की मांग कर हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख ईसानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉक्टर बीके स्नेही ने एम्बुलेंस के माध्यम से उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि पंजाब से आए व्यक्ति मे कोरोना के लक्षण बुखार खांसी सांस लेने में दिक्कत नहीं मिली है। फिर भी थकान, सरदर्द व पैरों में सूजन को देखते हुए जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। उन्होंने किसी तरह की दहशत के बजाय सजग, सतर्क व जागरूक रहने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें