जिला कोषागार में शुक्रवार को स्टांप खरीदने में लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ हाथापाई और गाली-गलौज की। बाद में कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे एसपी दफ्तर ले आए। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि इस बाबत सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की गई लेकिन बाद में कोषागार कर्मचारियों की ओर से कोई कार्रवाई करने से मना करने पर पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ दिया गया।