फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल से निर्माणाधीन मितौली तहसील के इसी महीने हैंडओवर होने की उम्मीद

विज्ञापन
तहसील परिसर में निर्माणाधीन सीसी रोड - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सात साल से निर्माणाधीन मितौली तहसील के अनावासीय भवन के सितंबर में ही पूरा होने उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम ने भवन को हैंडओवर करने के लिए डीएम को पत्र भेज दिया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भवन को हैंडओवर करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि अभी सीसी रोड का निर्माण होना है और पंप रूप भी नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

मितौली तहसील को 2012 में स्वीकृति मिल गई थी। इसके बाद कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम सीतापुर इकाई ने एक दिसंबर 2016 से तहसील मितौली के अनावासीय भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया था। तब भवन निर्माण की लागत 565.47 लाख स्वीकृत हुई थी। 2016 में निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद से कई बार इसके निर्माण की अवधि बढ़ाई जा चुकी है। निर्माण कार्य में देरी होने से स्वीकृत लागत में दो करोड़ 88 लाख रुपये की वृद्धि हो चुकी है। वर्तमान में इस अनावासीय तहसील भवन की कुल लागत 854 लाख हो चुकी है।
कार्यदाई संस्था ने जिला प्रशासन को 30 सितंबर 2022 तक भवन निर्माण पूर्ण कर हैंडओवर करने का समय दिया था।हालांकि काम में देरी हुई। एडीएम संजय कुमार सिंह का कहना है कि अभी मितौली तहसील का अनावासीय भवन पूर्ण नहीं है। मौके पर कई कार्य अभी अधूरे हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। भवन की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें