अहिराना में हालात का जायजा लेती एनडीआरएफ टीम
महेवागंज। फूलबेहड़ के अहिराना गांव में शारदा नदी का कटान थम नही रहा है। रविवार को प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष का आधा भाग हिस्सा नदी में कट गया।
इसके समीप मॉडल शौचालय भी कटान की जद में है। रविवार एनडीआरएफ की टीम भी अहिराना गांव पंहुची। टीम ने कटान स्थल का जायजा लिया। रूट चार्ट तैयार किया। पीड़ितों से बात की। ग्रामीणों से नदी का रुख देखा। सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी। ग्रामीणों को एहतियात बरतने और बाढ़ में बचाव के टिप्स दिये। संवाद
अहिराना में हालात का जायजा लेती एनडीआरएफ टीम