फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस्केटबॉल में गुरुकुल एकेडमी की टीमें जीतीं

विज्ञापन
पलिया के गुरुकुल एकेडमी में जीत के बाद लौटी टीमें।
विज्ञापन
पलियाकलां। एएसआईएससी द्वारा लखीमपुर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। जिसमें अंडर-17 और अंडर-19 बॉस्केटबॉल में बरेली जोन का प्रतिनिधितत्व करते हुए गुरुकुल एकेडमी पलिया की टीमों ने फाइनल मैचों में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

बॉस्केटबॉल में अंडर-17 का फाइनल मैच गुरुकुल एकेडमी पलिया व लखनऊ पब्लिक स्कूल लखीमपुर के बीच खेला गया। इसमें गुरुकुल की टीम ने 26-5 अंकों से जीत दर्ज की। टीम में गुरुकुल के विनोद, अजय, अभय प्रताप, रितिक, आयुष, अनिरुद्ध, विपुल, अभिनव, अस्मित, पीयूष, मोहित, फैजल आदि शामिल रहे। वहीं अंडर-19 प्रतियोगिता के फाइनल में गुरुकुल की टीम ने सेंट जोसेफ एकेडमी नैनीताल को 22-20 अंकों से हराकर जीत दर्ज की। टीम में अमित, लवकुश, संदेश, शिवम, कुलदीप, जितिन प्रसाद, कृष्णा, कृश, अंशु, आदित्य, रोहित, अर्पित, वसीम आदि शामिल रहे। प्रबंधक मुकेश अग्रवाल व अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने सभी खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी। डिसिप्लिन इंचार्ज बृजमोहन मिश्रा ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें