फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल के दानुगाड़ नाले के पास मिला गुलदार का शव

विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल में मिला गुलदार का शव।
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के दानुगाड़ नाले के पास सुबह में एक गुलदार का शव बरामद हुआ है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वन विभाग ने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर, बांके जिला के कोहलपुर में तीन नेपाली युवकों को बाघ की खाल और हड्डी के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन


नेपाल के पहाड़ी जिला दार्चुला सब डिवीजन गोक्लेश्वर के प्रमुख दुर्गा प्रसाद अवस्थी ने बताया कि लेकम गांव के दानुगाड़ा नाले के किनारे एक व्यस्क गुलदार का शव पड़े होने की सूचना वन विभाग को मिली थी। गुलदार की लंबाई पांच फिट तीन इंच और चाैड़ाई दो फिट एक इंच बताई गई है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
उधर, बांके जिला के कोहलपुर में पुलिस ने तोपेंद्र शाही, सुनील चुनारा व नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बाघ की खाल व हड्डी बरामद हुईं हैं। यह बाघ कहां का है, इसके बारे में तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें