फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगली सूअर के लिए लगाए गए कुड़के में फंसा गुलदार

विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल के शुक्लाफांटा के जंगल में मृत गुलदार का शव।
विज्ञापन
धनगढ़ी(नेपाल)। सीमा से लगे कंचनपुर जिले की शुक्लाफांटा नगर पालिका के प्रगति महिला सामुदायिक क्षेत्र के जंगल में जंगली सूअर के लिए लगाए गए कुड़के में एक गुलदार फंस गया। बाद में उसे वनकर्मियों ने बचाया।
विज्ञापन


भारतीय सीमा से लगे नेपाल के कंचनपुर जिले की वन डिवीजन कार्यालय के रेंजर दुर्गेश थापा ने बताया कि शुक्लाफांटा के प्रगति महिला सामुदायिक वन के जंगल में सूअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फंसाने के लिए कुड़का लगाया था। इसमें रविवार की रात एक गुलदार फंस गया। सूचना मिलने पर वनकर्मियों की टीम पहुंची।
यहां गुलदार को बेहोश कर कुड़का से निकाला गया और कार्यालय लाया गया। रेंजर ने बताया कि गुलदार के पीठ में तार का फंदा लगा होने से उसको ठीक से चलने में दिक्कतें आ रही हैं। अंदरूनी चोट की जानकारी पूरा चेकअप कराने के बाद ही हो सकेगी। गुलदार के पड़ोस में स्थित राष्ट्रीय शुक्लाफांटा निकुंज पार्क से आने का अनुमान लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें