पलिया की स्टेशन रोड पर दुकान पर बैठे जीएसटी टीम के अधिकारी।
पलियाकलां। सीतापुर और लखीमपुर से आई जीएसटी टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे स्थानीय वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी व पुलिस के सहयोग से स्टेशन रोड स्थित मॉर्डन स्टील की फर्नीचर व गद्दों, कुर्सियों की दुकान पर छापे मारे।
टीम में शामिल विजेंद्र सिंह, शशिधर शाही, सर्वेश, आनंद व वीरेंद्र आदि ने दुकान मालिक से जरूरी दस्तावेजों को देखने के साथ ही माल आदि चेक किया। टीम के सदस्यों ने कार्रवाई जारी रहने की बात कहते हुए कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
देर शाम पांच बजे के बाद तक चेकिंग चलती रही। सूचना पर नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की भीड़ भी दुकान के बाहर लग गई। अधिकारियों से भी व्यापारियों ने बात की। जीएसटी अधिकारियों ने कार्रवाई में सहयोग देने की बात कही। देर शाम तक दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही।
पलिया की स्टेशन रोड पर दुकान पर बैठे जीएसटी टीम के अधिकारी।