फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पूर्णागिरि मंदिर में फंसा भीरा-पलिया के भक्तों का जत्था

विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम में फंसे हुए भीरा कस्बे के लोग। सोशल मीडिया
विज्ञापन
बिजुआ। पूर्णागिरि मां के दर्शन करने गए भीरा और पलियाकला क्षेत्र के करीब सौ श्रद्धालु टनकपुर में भारी बारिश और नदी-नालों के उफनाने से वहां फंस गए हैं। पीड़ितों ने सोशल मीडिया के जरिये परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

भीरा निवासी जीत मिश्रा ने बताया कि वे लोग 11 सितंबर को घर से पूर्णागिरि मां के दर्शन करने के लिए निकले थे। 12 सितंबर को पूर्णागिरि मंदिर पहुंचे। उसी रात से ही बारिश के कारण टनकपुर, पूर्णागिरि मंदिर के बीच कई नदी और नाले उफना गए। तमाम पत्थर सड़क पर आ गए हैं। सड़क पर पानी काफी तेज गति से चल रहा है। वहां भंडारे होने की वजह से भोजन, पानी की कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि घर जाने की चिंता है।
साथ ही पलियाकला और चंदन चौकी आदि स्थानों के लोग भी फंसे हुए हैं। इनमें भीरा के मुकेश गर्ग, दिनेश दिवाकर, राहुल खन्ना, संदीप खन्ना, अमित पाल, कवियत्री रंजना सिंह, ध्रुव राज सिंह, राहुल बंसल, आलोक अग्रवाल ,अशोक गुप्ता, पंकज कुमार, गोला गोकर्णनाथ के रामनाथ, पलिया के कृष्ण कुमार समेत 100 से 120 लोगों का दल फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें