लखीमपुर खीरी । सदर कोतवाली के सिकटिहा में रहने वाले संध्या श्रीवास्तव ने दुर्बल आश्रम निर्मलनगर निवासी कीर्ति उर्फ संजू पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। कहा कि आरोपी कीर्ति ने फत्तेपुर सैंधरी निवासी उनकी बुआ पुष्पा श्रीवास्तव के 2.50 लाख रुपये हड़प लिए।
दर्ज कराए मुकदमे में संध्या ने बताया कि उनकी बुआ पुष्पा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। उन्होंने निरश्रित महिला कीर्ति उर्फ संजू को छह माह पूर्व दुर्बल आश्रम निर्मल नगर में आश्रय दिया था। आरोपी कीर्ति ने उसकी बुआ के विश्वास का फायदा उठाकर कार की बिक्री कर रुपये हड़प लिए। पूर्व में भी 2.50 लाख रुपये हड़प लिए थे।
संपत्ति हड़पने के इरादे से बुआ से सादे कागज और चेक पर हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि महिला ने उनकी बुआ की लाठी-डंडों से पिटाई भी की। गंभीर रूप से घायल बुआ पुष्पा का जिला अस्पताल और लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू की है। संवाद