फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी के दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को दो दिवसीय भ्रमण पर खीरी आएंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को डीएम-एसपी ने पुलिस लाइंस परिसर में बने हेलिपैड का निरीक्षण करने के बाद कलक्ट्रेट सभागार सहित पूरे कार्यक्रम के लिए नियत रूट का स्वयं भ्रमण कर समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों ने राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के साथ रिहर्सल किया।
--
सुबह 10 बजे पहुंचेंगी राज्यपाल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार की सुबह 10 बजे पुलिस लाइंस ग्राउंड में बने हेलीपैड पर हेलिकाप्टर से उतरेंगी। यहां से कलक्ट्रेट सभागार जाकर अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगी। 11:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में शामिल होंगी। इसके बाद उनका हेलिकॉप्टर पलिया हवाई पट्टी पर पहुंचेगा, जहां से वह दुधवा नेशनल पार्क जाएंगी और वन विभाग के कर्मचारियों, महावतों के साथ संवाद करेंगी। रात्रि विश्राम दुधवा में करने के बाद अगले दिन 21 नवंबर को थारू जनजाति बाहुल्य गांव का दौरा करेंगी, जहां एकलव्य मॉडल स्कूल सौनहा का निरीक्षण करने के साथ सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। राज्यपाल वहां से दोपहर बाद पीलीभीत के लिए रवाना हो जाएंगी।
----
दुधवा डीडी के साथ एसडीएम ने तैयारियों को लेकर की चर्चा
पलियाकलां। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि रविवार को करीब दो बजे के बाद पलिया हवाई पट्टी पर राज्यपाल हेलिकॉप्टर से उतरेंगी। इसके बाद वह दुधवा पर्यटन परिसर पहुंचेंगी। पहले दुधवा पहुंचना है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम दुधवा पार्क के डीडी डॉ रंगाराजू टी के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। राज्यपाल द्वारा यहां दुधवा के महावतों व अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। रात्रि विश्राम दुधवा में ही रहेगा। सोमवार को राज्यपाल का काफिला सौनहा के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के लिए सुबह करीब सवा दस बजे रवाना होगा। उधर, दुधवा से लेकर थारू क्षेत्र चंदनचौकी तक पूरे दिन अधिकारी चक्कर लगाते हुए कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करते रहे। सौनहा स्कूल में लगने वाले एक जिला एक उत्पाद स्टाल का निरीक्षण से पूर्व व्यवस्थाएं सही और बेहतर बनाने के लिए अधिकारी अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र को भी सीडीपीओ द्वारा बेहतर व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें