फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक्सपायर होने को आईं तो मिली वैक्सीन, अब नौ तक खपाने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना से बचाव के लिए जिले को मिली कोविशिल्ड वैक्सीन नौ फरवरी को एक्सपायर हो रही है। उधर, टीकाकरण की रफ्तार भी बेहद धीमी है। एक्सपायरी की तारीख नौ फरवरी में सिर्फ 12 दिन शेष हैं और जिले में 13800 वैक्सीन मौजूद हैं। इन वैक्सीन की एक्सपायरी डेट करीब है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को मेगा कैैंप लगाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन माह बाद 18 जनवरी को 22300 कोविशिल्ड की डोज मिली। इसके बाद एक बार फिर से नगरीय स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सीएचसी पीएचसी पर वैक्सीनेशन शुरू हो गया। मगर, कोरोना महामारी की तबाही देखने के बावजूद लोग अब टीकाकरण कराने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि 18 जनवरी को वैक्सीन मिलने के बाद 27 जनवरी तक सिर्फ 8430 लोगों ने ही पहली, दूसरी के साथ प्रिकॉशन डोज लगवाई।
आलम यह है कि बेहजम, फरधान, पलिया, मोहम्मदी, मितौली, पसगवां, रमियाबेहड़, ईसानगर, बांकेगंज और कुंभी सीएची पर पिछले चार दिन में एक भी व्यक्ति पहली, दूसरी के अलावा प्रिकॉशन डोज लगवाने नहीं पहुंचा। ऐसे में करीब आ रही एक्सपायरी डेट और वैक्सीनेशन के लिए सीएचसी पर पहुंच रहे नाममात्र के लोगों ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इनको काफी जद्दोजहद के बाद मिली वैक्सीन के खराब होने का डर सताने लगा है। फिलहाल जिम्मेदार 12 दिन में वैक्सीन की सभी डोज लगाए जाने का दावा करते हुए इसकी कवायद भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें