फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: प्रेम-प्रसंग में हुई गर्भवती, परिजनों ने कराई प्रेमी से शादी, अब लापता हुई युवती

Sat, 29 Jun 2024 04:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में शादी के बाद विवाहिता लापता हो गई। मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर विवाहिता का गायब करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती प्रेम-प्रसंग में गर्भवती हो गई। समझौता होने के बाद उसकी शादी प्रेमी से कराई दी गई। अब लड़की लापता है। परिजनों ने ससुरालियों पर पुत्री को गायब करने का आरोप लगाते हुए नीमगांव थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


बताते हैं कि पहले तो लड़के वालों ने शादी से इन्कार कर दिया था। लड़की पक्ष के दबाव के चलते राजी हुए। लड़की के पिता ने बताया कि 20 मई 2024 को शादी की रस्में अदा की गईं थीं। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने लड़की को तकलीफ देना शुरू कर दिया। पिता का आरोप है कि बेटी का हाल-चाल लेने के लिए गए तो पता चला कि उसकी पुत्री ससुराल से लापता है।

ससुराल वाले घर से फरार हो गए। पीड़ित पिता ने नीमगांव पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। इधर, एसओ सुनीता कुशवाहा से मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें