मैलानी। गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस बृृहस्पतिवार से गोरखपुर से फिर नियमित रूप से संचालित होगी। मैलानी से यह ट्रेन पांच जुलाई को गोरखपुर के लिए रवाना होगी।
गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर इंटरलॉकिंग का कार्य होने की वजह से मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 30 जून से तीन जुलाई और मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस एक से चार जुलाई तक बंद था। तीन और चार जुलाई को इस रेलखंड के संरक्षा निरीक्षण के बाद गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस (15009) चार जुलाई को रात 10:20 बजे गोरखपुर से रवाना होकर पांच जुलाई को 11:30 बजे मैलानी पहुंचेगी। शाम 6:05 बजे मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस मैलानी से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। इन दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों की दिक्कतें दूर होंगी।संवाद