फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज से चार दिन लखनऊ जंक्शन नहीं जाएगी गोरखपुर एक्सप्रेस

विज्ञापन
मैलानी में खड़ी गोरखपुर एक्सप्रेस
विज्ञापन
मैलानी। गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस सोमवार से चार दिनों तक लखनऊ जंक्शन (चारबाग) नहीं जाएगी। जबकि लखनऊ जंक्शन से चलने वाली शाहगढ़ पैसेंजर भी मंगलवार से चार दिनों तक लखनऊ जंक्शन के बजाय डॉलीगंज से शाहगढ़ के बीच संचालित होगी। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ जंक्शन-मानक नगर और ऐशबाग-मानक नगर के बीच काम चलने के कारण ट्रेन संख्या 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस 10 से 13 जून तक निर्धारित मार्ग मल्हौर-डालीगंज-लखनऊ जंक्शन-मैलानी के बजाय परिवर्तित मार्ग मल्हौर-डॉलीगंज-मैलानी के रास्ते चलेगी। इस अवधि में यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन नहीं जाएगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 से 14 जून तक मैलानी-डॉलीगंज-लखनऊ जंक्शन-मल्हौर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मैलानी-डॉलीगंज-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी। लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05086 लखनऊ जंक्शन-शाहगढ़ पैसेंजर 11 से 14 जून तक लखनऊ जंक्शन के स्थान पर डॉलीगंज से चलेगी। ट्रेन नंबर 05489 सीतापुर-लखनऊ पैसेंजर 11 से 14 जून तक लखनऊ के बजाय डॉलीगंज में यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें