फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कल से लखनऊ जंक्शन जाएगी गोरखपुर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। एनई रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त लखनऊ मंडल के ऐशबाग-मानक नगर खंड की नई स्वतंत्र बाइपास लाइन का आज 14 जून को निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 15 जून से गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस पुन: लखनऊ जंक्शन तक जाने लगेगी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता के मुताबिक मुख्य संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग सुबह नौ बजे से मानक नगर से निरीक्षण शुरू करेंगे। निरीक्षण के बाद स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। डीआरएम आदित्य कुमार सहित सभी विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष और मंडलीय अफसर मौजूद रहेंगे। निरीक्षण, नॉन इंटरलॉक और इंटरलॉक कार्य के चलते गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 जून से लखनऊ जंक्शन नहीं जा रही है और इसे परिवर्तित मार्ग डालीगंज-मल्हौर के रास्ते चलाया जा रहा है। सीआरएस हो जाने के बाद 15 जून से यह ट्रेन पूर्व निर्धारित रूट से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें