लखीमपुर खीरी। मैलानी से गोरखपुर तक चलने वाली गोमती एक्सप्रेस ट्रेन 15 से 20 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर से मैलानी तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 15 से 19 तक और मैलानी से गोरखपुर तक जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 16 से 20 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।
उन्होंने बताया कि बुढ़वल सीतापुर रेलखंड पर बुढ़वल सुढि़या मऊ स्टेशन के बीच दोहरीकरण का कार्य होना है। इसलिए कुछ ट्रेनों के रूटों में बदलाव किया गया है तो कुछ को निरस्त किया गया है। संवाद