फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोलू इलेवन ने 28 रनों से जीता फाइनल मैच

Fri, 30 May 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर में क्रिकेट मैच जीतने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ​खिलाड़ियों को सम्मानित कर
विज्ञापन
संपूर्णानगर। कस्बे के पब्लिक इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर आयोजित युवा क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में गोलू इलेवन ने 28 रनों से अर्जुन इलेवन को शिकस्त दे दी। इससे पहले टाॅस जीतकर गोलू इलेवन ने निर्धारित 12 ओवरों में 126 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी अर्जुन इलेवन की टीम 98 रन ही बना सकी। गोलू इलेवन की तरफ से नीरज ने तीन, रोहित व शोभित ने दो-दो विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में आए लखनऊ के फोटोग्राफर व खिलाड़ी करण पाल उर्फ किंकी ने विजेता टीम को ट्राॅफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान विजय निषाद, कृष्ण पाल, सनीर, अजय मोदनवाल, सिकंदर मौर्य, अरविंद प्रजापति, अर्जुन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें