फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कल 10 घंटे बंद रहेगी गोला की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्ण नाथ। गोला विद्युत उपकेंद्र का मुख्य ट्रांसफार्मर बदला जाना है। इसके चलते शुक्रवार को शहर की 10 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ विनीत कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में पांच एमबीए के स्थान पर 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगना है।
विज्ञापन

लखनऊ के विद्युत कार्य खंड के अधिशासी अभियंता रमेश कुमार ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय गोला को पत्र भेजकर सूचित किया कि टेक्निकल टीम 21 जुलाई को पहुंच रही है। जिस कारण 21 जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ट्रांसफार्मर बदले जाने के कारण बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
इधर, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगारौत ने भी एक पत्र जारीकर लोगों से अपील की है कि सावन माह में कांवड़िये कावड़ लेकर आते हैं। कहीं भी तार ढीले हैं, जर्जर है, पोल टूटा है या झुका है या फिर सप्लाई बंद करानी है, तो इसके लिए नजदीकी बिजली दफ्तर से संपर्क कर मदद ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें