लखीमपुर खीरी। गोला के अलीगंज निवासी लक्ष्मी देवी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गोला पुलिस पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है। बताया कि गांव के ही आरिफ उर्फ शेखू, शीबू उर्फ सलमान ने धोखाधड़ी कर उसके रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
तमाम शिकायतों के बाद भी गोला कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने न्यायालय से गुहार लगाई। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने 19 मार्च को आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने गोला पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप भी लगाया। आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय उसे ही धमकाकर सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा है। संवाद