गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को एसडीएम के पेशकार और रजिस्टार कानूनगो सहित चार कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने से तहसील को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सीएचसी में हुई एंटीजन जांच में गोला तहसील में तैनात एसडीएम के पेशकार, दो कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्रार कानूनगो सहित चार तहसील कर्मी कोरोना संक्रमित मिले। इधर, एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने तहसील भवन से लेकर परिसर को सैनिटाइज कराकर 24 घंटे के लिए तहसील बंद करा दी है। एसडीएम ने एहतियातन की गई कार्रवाई की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। संवाद