फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ : श्रद्धालुओं को पार करनी होंगी लोहे की आठ रेलिंग

विज्ञापन
अंबेडकर तिराहे पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोहे की फिक्स रेलिंग में लगे गेट।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सावन माह में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी नगर के गोकर्ण तीर्थ परिसर और शिव मंदिर के मार्गों पर लोहे की फिक्स रेलिंग और बैरियर लगाने में जुटे हैं। सदर चौराहे से शिव मंदिर पहुंचने में श्रद्धालुओं को लोहे की आठ रेलिंग और बैरियर को पार करना पड़ेगा। इससे तीर्थ परिसर में रह रहे लोगों और दुकानदारों में असंतोष है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को अशोक चौराहे के लोहे के बैरियर को पार कर अलीगंज रोड पर मेला मैदान के दूसरे गेट, सेठी पुलिया के बैरियर को पार कर अंबेडकर तिराहे पर रोका जाएगा। अंबेडकर तिराहे पर लोहे की फिक्स रेलिंग के गेट से निकालकर मूनलाइट स्टूडियो के पास लोहे की रेलिंग के गेट को पार करा कर श्रद्धालुओं को शिव मंदिर के मुख्य मार्ग में प्रवेश कराया जाएगा।
वहां से शिवभक्त रेलिंग के बीच होते हुए प्याऊ के पास बैरियर को पार कर शिव मंदिर के मुख्य मार्ग में पहुंचेंगे। वहां से उन्हें बरेली धर्मशाला के पास लोहे की बैरिकेड गेट के पास रोका जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु शिव मंदिर के मुख्य मार्ग के बैरियर को लांघ कर गर्भगृह में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


बंद कर दिया गया पूरा परिक्षेत्र
गोकर्ण तीर्थ और शिव मंदिर के पूरे परिक्षेत्र की चूड़ी वाली गली, स्टेशन रोड पर कटिहार वाली गली अंगद धर्मशाला, बताशे वाली गली, रेलवे स्टेशन के सामने शिव मार्ग को जाने वाला रास्ता सहित सभी छोटे बड़े मार्गों को बांस बल्ली लोहे के बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है।
इन स्थानों पर रहेंगे बैरियर
शिवम चौराहा, जायसवाल हार्डवेयर, शिव मंदिर के निकास द्वार, नीलकंठ मैदान के पीछे विश्वकर्मा आवास मोड, अंबेडकर तिराहे से लेकर रामबाण शुर्मा की दुकान तक दो बैरियर, चीनी मिल यार्ड, खुटार रोड पर गुरु नानक डिग्री कॉलेज के पास बैरियर गेट, मोहम्मदी रोड बाईपास चौराहा, लखीमपुर रोड पर साजिद नगर और एसबी होंडा शोरूम के सामने, अलीगंज रोड पर मंडी समिति के पास बैरियर बनाए गए हैं। इन स्थानों पर श्रद्धालुओं के वाहनों और भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें