फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur khiri: गोला विधानसभा उपचुनाव, सपा ने विनय तिवारी पर फिर लगाया दांव, बीजेपी ने नहीं खोले पत्ते

Fri, 07 Oct 2022 10:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी

सार

भाजपा दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरि को मैदान में उतार सकती है। वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद इस नई विधानसभा सीट की पहली जीत विनय ने सपा की झोली में डाली।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के झंडे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में सपा ने फिर से विनय तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अभी सस्पेंस बरकरार रखा है। भाजपा दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरि को मैदान में उतार सकती है। मोहम्मदी रोड निवासी 53 वर्षीय विनय तिवारी ने वर्ष 2000 में खुद और 2006 में पत्नी रेखा तिवारी को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाया लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद बनी 139 गोला विधानसभा सीट पर सपा ने उम्मीदवार बनाया। इस नई विधानसभा की पहली जीत विनय ने सपा के झोली में डाली। वर्ष 2017 में सपा ने फिर से भरोसा जताया मगर भाजपा लहर में अरविंद गिरि जीत गए। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में  फिर से भाजपा के पाले में चली गई और भाजपा उम्मीदवार अरविंद गिरि से 29,294 के अंतर से विनय तिवारी चुनाव हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें