फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जीएम ने माला-पीलीभीत रेलखंड के विद्युतीकरण का लिया जायजा

विज्ञापन
माला स्टेशन पर विद्युतीकरण का निरीक्षण करते अरएलएनएल जीएम पीएस यादव
विज्ञापन
मैलानी/बांकेगंज। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के महाप्रबंधक विद्युत एसपी यादव ने बुधवार को पीलीभीत-माला के बीच चल रहे रेल विद्युतीकरण का निरीक्षण कर संबंधितों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जीएम ने ब्रिज संख्या 265 पर काम की प्रगति देखी। इसके बाद माला स्टेशन और माला-संदेई हाल्ट के बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर आरवीएनएल के जीएम और सेक्शन प्रभारी इज्जत नगर केएम विश्वकर्मा को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आरवीएनएल के उप महाप्रबंधक लखनऊ योगेश मिश्र, प्रोजेक्ट मैनेजर पीएमसी आरडी यादव, सीनियर साइट इंजीनियर वाराणसी शशांक यादव, सीनियर साइट इंंजीनियर पीलीभीत मधुर गोयल, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें