पलिया में किशोरी का शव मिलने के बाद छानबीन करते सीओ व अन्य।
पलियाकलां। बुधवार को संदिग्ध हालात में एक व्यापारी के घर पर किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। देर शाम को किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मोहल्ला बरबंडा निवासी 17 वर्षीय किशोरी व्यापारियों के यहां खाना बनाने का काम करती थी। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने रिश्तेदारों के यहां पर रहकर खाना बनाने का काम करती थी। बुधवार को शहर के मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी व्यापारी के घर पर संदिग्ध हालात में शव फंदे पर लटका मिला। सीओ आदित्य कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी अधीनस्थों से ली।
सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।